ऋषिपाल सिंह
बिजनौर: की नूरपुर (24) विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारी में जुटे युवा नेता एवं संभावित प्रत्याशी रजत त्यागी उर्फ ‘राजा भैया’ ने क्षेत्र के कई गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहु नंगली, पैजनिया, मलकपुर आदि गांवों में आयोजित पारंपरिक रामलीला महोत्सवों का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। रामलीला मंच से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजा भैया ने जहां सनातन संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया हमारा देश आपसी प्रेम, भाईचारे और साझी संस्कृति का प्रतीक है।

एक समय था जब हमारे मुस्लिम भाई पूरे प्रेम और सम्मान के साथ ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ टीवी पर देखा करते थे, और हिंदू भाई भी उसी चाव से ‘अलिफ़ लैला’ देखा करते थे। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग दोनों वर्गों के दिलों में दूरियां पैदा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी हमेशा नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। लेकिन वो भूल जाते हैं कि हिंदू और मुस्लिम इस देश की दो आंखें हैं और हमेशा रहेंगी। एक के बिना दूसरा अधूरा है।
