Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान छज्जा बाहर की ओर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस घटना में आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, मकान के निर्माण के दौरान छज्जा बाहर की ओर निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पहले भी दो बार विवाद सामने आया था और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो चुका था।

इसके बावजूद छज्जा निकालने को लेकर विवाद फिर से शुरू हो गया।आरोप है कि कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान कई लोगों को चोटें आईं और कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मौके पर तनाव कम हुआ। मकान के छज्जे को लेकर शुरू हुआ यह विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *