Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)। अण्डू पिपरिया गांव में नव दुर्गा के पावन अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बालगोविन्द वर्मा ने मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जागरण में आरके एंटरटेनर्स, एन इवेंट ऑर्गनाइजर जागरण पार्टी के कलाकारों ने मां दुर्गा के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीगणेश के स्वरूप की पूजा से हुई।

इसके बाद मां सरस्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ जैसे भजनों पर झूमे भक्त जागरण में ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।नव दुर्गा जागरण के आयोजन से पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु रातभर माता रानी की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम ने गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा की अनूठी छटा बिखेर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *