Spread the love

ललित धीमान

सहारनपुर ( परिपाटी न्यूज़) मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ब्लॉक इकाई नकुड़ की मासिक बैठक का आयोजन सी.एस. नेशनल इंटर कॉलेज, नकुड़ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने की। बैठक में ब्लॉक के लगभग 27 गणमान्य विद्यालय संचालकों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया । बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए महासंघ की सदस्यता के फार्म भरवाए गए तथा निर्धारित शुल्क जमा कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि महासंघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक नए विद्यालय संचालकों को संगठन से जोड़ें।

प्रदेश संरक्षक नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पैन नंबर, यू-डायस (UDISE) सहित अन्य औपचारिकताओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब सभी विद्यालय संचालक प्रवेश के समय विद्यार्थियों को टी.सी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) लेकर ही प्रवेश दें। बैठक का संचालन कर रहे बृजपाल सिंह सिरोही ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिदिन पोर्टल पर नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिनका समयबद्ध अनुपालन करना विद्यालय संचालकों के लिए कठिन हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाना चाहिए। बैठक में ब्लॉक इकाई के समस्त सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *