अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज )। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। बुधवार को उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात कर श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए अपना प्रस्ताव सौंपा।

इस दौरान बीना राज के साथ उनके पति एवं जिला पंचायत सदस्य राम शंकर राज रामू भी मौजूद रहे। दोनों ने जिलाध्यक्ष से मुलाकात के दौरान पार्टी के समक्ष अपनी बात रखी। बीना राज की ओर से दावेदारी का प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब आगामी चुनाव को लेकर पार्टी संगठन की प्रक्रिया और संभावित प्रत्याशियों के चयन पर नजरें रहेंगी।
