Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों किसानों, युवाओं, महिलाओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। सभा में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह मुनीम ने की, जबकि संचालन डॉ. विपिन तोमर ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अकरम उस्मानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शीशपाल राठी, योगेंद्र प्रधान, जितेंद्र सिंह प्रधान, वीर सिंह नेताजी, श्याम सिंह अहलावत और किसान नेता कुलदीप सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी कार्यों और संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों और पिछड़ों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। उनकी नीतियां आज भी ग्रामीण भारत और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह और केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किसानों और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसान राजनीति को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्य अतिथि अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसान, मजदूर और सर्व समाज की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।


सभा के दौरान “जयंत चौधरी जिंदाबाद”, “किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह अमर रहें” और “अशोक चौधरी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में चांदपुर से अशोक चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने “2027 में चांदपुर का नेता कैसा हो — अशोक चौधरी जैसा हो” के नारे लगाकर समर्थन जताया। कार्यक्रम के अंत में बागड़पुर वासियों ने अशोक चौधरी को राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह “हैंडपंप” भेंट कर सम्मानित किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *