Spread the love



‎मुकुट यादव

‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) थाना नखासा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने की। समाधान दिवस मे फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे,जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।  थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद,आपसी रंजिश,कब्जा एवं अन्य प्रकरणों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें,ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।समाधान दिवस के दौरान कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिनमें अधिकांश मामले जमीन संबंधी विवाद,रास्ते के झगड़े और पारिवारिक विवादों से जुड़े रहे।थाना प्रभारी ने संबंधित लेखपालों और उपनिरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय से प्रस्तुत की जाए।इस अवसर पर एसएसआई नरेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक केंद्रपाल सिंह,उपनिरीक्षक राजकुमार त्यागी,महिला

उपनिरीक्षक राखी सिंह,चौकी प्रभारी दीपा सराय रामकुमार सोम सहित राजस्व विभाग से लेखपाल हरीश कुमार शर्मा,सचिन कुमार,विनय कुमार यादव उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुरारी लाल ने भी फरियादियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे थाना समाधान दिवस में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों में संतोष दिखाई दिया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *