Spread the love

रक्षक राजपूत

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। मॉडर्न एरा स्कूल में बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों द्वारा क्लास शो का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों की छुपी प्रतिभा को उजागर करना रहा। इस अवसर पर अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय

की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. सीमा विश्वास ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने नृत्य, योगा, फैंसी ड्रेस शो, लघुनाटिका, कविता पाठ, कहानी, स्केटिंग व ताइक्वांडो सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। डॉ. सीमा विश्वास ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम विंग कोऑर्डिनेटर रेनू भगत की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे अभिभावकों ने सराहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *