रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद में लव जिहाद व नाबालिग बेटियों से जुड़े अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर वीर सेना ने जिलाधिकारी बिजनौर को ज्ञापन सौंपा। वीर सेना के युवा जिला अध्यक्ष रजत राजपूत ने बताया कि नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में मंडावर थानाक्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर की एक नाबालिग बच्ची से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए आरोपी ग्राम प्रधान पति साजिद अहमद पर गंभीर आरोप लगाए। मामले में पॉक्सो

एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। संगठन ने आरोपी के कथित कार्यालय की जांच और ऐसे अड्डों को सील करने की मांग की है। साथ ही बिना पहचान पत्र के कमरा देने वाले होटलों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वीर सेना जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।