Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर( परिपाटी न्यूज़) किरतपुर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत नजीबाबाद  के अंतर्गत ग्राम कबाड़ीवाला के सामने हाइवे पर दो मोटर साइकिलों के टकराने से दोनों दंपति घायल हो गए। खुद चश्म समाचार के अनुसार  दिनांक 1 .2. 2026 शाम  लगभग 4:30 बजे सोनू पुत्र धर्मपाल निवासी आदोपुर थाना कोतवाली शहर व नगर जनपद बिजनौर हीरो मोटर साइकल नंबर up 20CR5262 सलीम पुत्र हकीमुद्दीन निवासी ग्राम करमस खेड़ी  थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर। होंडा मोटर साइकल

Up20AV581 अपनी अपनी पत्नियों सहित नजीबाबाद से अपने अपने घरों के लिए लौट रहे थे।  ग्राम कबाड़ीवाला के सामने बिना क्रॉसिंग के जैसे ही सलीम ने  गाड़ी कट करनी चाही बराबर वाली उसी दिशा से आ रहे सोनू की गाड़ी से टक्कर हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद डायल 112 तथा जलालाबाद चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच  गई । समाचार लिखें जाने तक पुलिस द्वारा घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए स्वास्थ्यकेंद्र  किरतपुर के लिए भेज दिया गया था।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *