Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है
 और इसका संविधान लिखित है। इस लिखित संविधान का निर्माण संविधान सभा के द्वारा किया गया। जिसमें भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिए हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान तक को कुर्बान कर दिया। आज हम इस गणतंत्र दिवस पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते रहें। और सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,लव शर्मा ,निपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, अरविंद कुशवाहा,एजाज अहमद लक्ष्मण सिंह नागर,मनोज चौहान ,रंजना चतुर्वेदी, रेनू शर्मा मनोज शर्मा,संदीप गुर्जर, शुभम सैनी,सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *