Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), गंज। मां चन्द्रावली विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल एवं अतुल उर्फ मोनू सैनी (मेडिकल वाले) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या आयशा मंसूरी ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चांदनी एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 301 रुपये, आयाना एवं सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 201 रुपये तथा जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 151 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का

निष्पक्ष मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के टीचिंग स्टाफ — चीनू सैनी, कामिनी कश्यप, सीमा सैनी, आकांक्षा जोशी, अमन कुमार एवं अनिरुद्ध गोसाईं — तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ में अमृता प्रजापति का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। समापन अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि मां चन्द्रावली विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में आगामी सत्र के लिए निशुल्क प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। विद्यालय में प्रवेशिका से कक्षा 8 तक प्रवेश लिए जा रहे हैं, जबकि प्रवेशिका से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय के संचालक एसपी तंवर के निर्देशन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यह गंज क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं अभिभावकों के हितार्थ को समर्पित एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *