Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज ) मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण मानवाधिकार संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है, इसे समाप्त करने के लिए जन-जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य और आम जनता के अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों तक उचित माध्यम से पहुंचाया जाएगा। साथ ही पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता दिलाने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा समाज में ईमानदारी और न्याय की भावना को मजबूत करने का

संकल्प लिया।बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी सहित कई पदाधिकारी मानवाधिकार के सभी पदाधिकारी जिला संभल की पूरी टीम प्रमोद कुमार यादव महासचिव,जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी, गौरव कुमार यादव प्रांत उपाध्यक्ष, समय सिंह जिला सचिव, ओमवीर शर्मा महामंत्री, विक्रम सिंह यादव कोषाध्यक्ष, शिव कुमार जिला संभल मीडिया प्रभारी, चंद्रभान सिंह यादव जिला कानूनी सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सैनी, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला महासचिव पवन कुमार सैनी, युवा प्रकोष्ठ योगेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी, युवा महिला प्रकोष्ठ गायत्री देवी जिला अध्यक्ष आदि लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *