अजमल अंसारी
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)चांदपुर , नगर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने के आभूषण समेत घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर चौकी अंतर्गत फीना कॉलोनी की है। यहां मोहल्ला सराय रफी टावर वाली गली के पास स्थित फाजिल अहमद के मकान में चोरी हुई। फाजिल अहमद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी शमा बच्चों के साथ इसी मकान में रहती हैं।

बताया गया कि 1 जनवरी से बच्चों की स्कूल की छुट्टियों के चलते शमा अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान की ममटी का जंगला खोलकर भीतर प्रवेश किया। पड़ोसी वकील ने ममटी का जंगला खुला देखा तो शमा को फोन पर सूचना दी। दोपहर करीब ढाई बजे शमा जब घर पहुंचीं तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर मकान से 15 हजार रुपये नकद, एक सोने

की चेन पेंडल, सोने की बालियां, सोने की गिट्टी, एक मोबाइल फोन और एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। खास बात यह रही कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला नहीं तोड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।