एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) नहटौर श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा संचालित वी के इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर ने जी आई अकादमी स्कूल झालू में आयोजित क्रिकेट अभ्यास मैच में प्रतिभाग किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वी के टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तन्मय राठी ने 32 रन, नैतिक राजपूत व समर्थ धामा ने 22-22 रन, निशांत सिंह ने 20 रन तथा प्रिंस चौधरी ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विरोधी टीम की ओर से आयुष ने 3 विकेट, मोहम्मद अबुजर ने 2 विकेट और ओम चौधरी ने 1 विकेट प्राप्त

किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी आई ए स्पोर्ट्स एरीना की टीम वी के अकादमी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 14 खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मात्र 54 रन ही बना पाई, जिससे उसे 135 रन से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। जी आई ए टीम की ओर से सार्थक चौधरी ने 25 रन बनाए। वी के टीम की ओर से गेंदबाजी में बाएं हाथ के स्पिनर देव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट, आर्यन राजपूत ने 3 विकेट जबकि आदि सीमार और देव सीमार ने 1-1 विकेट लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देव चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।