चौधरी अमरीक सिंह
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) विचाराधीन बन्दी सोमपाल पुत्र फकीरा निवासी भैसिया थाना कटघर जनपद मुरादाबाद की दिनांक 08v नवंबर 2025 को मेडिकल कालेज, मेरठ में उपचार के दौरान हुई मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच नगर मजिस्ट्रेट विनय पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रकरण से सम्बन्धित बयान / साक्ष्य अथवा बयान और साक्ष्य कोई भी व्यक्ति अथवा संबंधित व्यक्ति / व्यक्तियों द्वारा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट परिसर, जनपद मुरादाबाद में दिनांक 17 जनवरी 2026 तक पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर दिये जा सकते है।