Spread the love

सिधौली मार्ग पर काशीपुर गांव के पास हुआ हादसा लखनऊ से लौट रहे थे

अवधेश कुमार मौर्य


सीतापुर (परिपारटी न्यूज) मिश्रिख में शुक्रवार को काशीपुर गांव के पास भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौके पर हो गई मौत आशंका जताई जा रही है की टक्कर मारने वाला भारी वाहन था महमदनगर कुतुब नगर निवासी रामसेवक 30 वर्ष अपने साले मिश्रिख के हाजीपुर निवासी विपिन कुमार 35 वर्ष के साथ बाइक से थे परिजनों ने बताया कि दोनों लखनऊ से आ रहे थे मिश्रिख सिधौली मार्ग पर काशीपुर गांव के पास सामने से आ रहे वाहन से उनकी बाइक टकरा गई हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई बाइक पर पीछे बैठे विपिन के पैर को भारी वाहन ने

कुचल दिया उधर घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रास्ते से हटवाया इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई जीजा साले की मौत से दोनों ही परिवार के लोगों में शोक की लहर है मृतकों के परिजनों का रो रो का बुरा हाल है पुलिस भारी वाहन की तलाश में जुटी है

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *