एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज)
किरतपुर में आयोजित जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स द्वारा संचालित डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी, बिजनौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ स्टॉर्म किरतपुर को 159 रन से एकतरफा शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आरिज़ सिद्दीकी ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि तन्मय राठी ने 40 रन, अक्ष प्रताप ने 17 रन और तनिष्क चौधरी ने मात्र 26 गेंदों पर धुआंधार 46 रन की पारी खेली। यूथ स्टॉर्म की ओर से हन्नान और कैफ को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ स्टॉर्म किरतपुर की टीम डी डी पी एस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 30 ओवर में मात्र 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवांश, हैप्पी, रौनक और उजैर ने 9-9 रन का योगदान दिया। डी डी पी एस की गेंदबाजी में आर्यन राजपूत ने 3 विकेट झटके, जबकि निशांत कुमार और निशांत सिंह को दो-दो सफलता मिली। शाहनूर, रुद्र और देव चौधरी को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए आरिज़ सिद्दीकी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया ग