Spread the love

पर्यावरण को बचाने हेतु सामाजिक लड़ाई की प्रारंभ

राजपाल सिंह गुर्जर

1

बिजनौर (परि पाटी न्यूज़) हरे भरे आम के बागों को काटने/उजाड़ने से रोकने तथा पर्यावरण के दुश्मन बने कालोनाइजर, भू माफिया और उद्यान /वन विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही कराने हेतु ज्ञापन जिलाधिकारी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम प्रेषित कर पर्यावरण के संरक्षण की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले कार्रवाई करने की मांग की गई है।  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघर्ष समिति के  पदाधिकारियों द्वारा एक  8 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम प्रेषित कर हरे भरे बागो को काटने और प्रदूषण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कॉलोनाइजर ,भू माफिया और वन और उद्यान विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच करने और बिजली से संचालित आरे के परमिट लेने की मांग की गई है।


ज्ञापन में मे कहा गया है कि कस्बा मंडावर में कई स्थानों पर आम के हरे भरे बागो को काटने वाले कॉलोनाइजर व माफिया वन और उद्यान विभाग के अधिकारियों से साथ गांठ करके पर्यावरण को चौपट करने में लगे हुए हैं। पर्यावरण के इन दुश्मनों ने हाल में ही बंधन बैंक्विट हॉल के पास वाले 85 आम के पेड़ वाले बाग , दरबार शरीफ के निकट वाले बाग, पीर वाले तालाब के पास, जुगाड़ स्टैंड के पास ,दयाल वाला बस स्टैंड के पास ,डिग्री कॉलेज के पास सेंट पॉल के पास वाले आम के बाग
कस्बे के पूरब में दरबार शरीफ के समीप हाजी छम्मन का बाग, पीर वाले तालाब के समीप पंडित वाला बाग समेत कई आम के बागों को समेत संत पोल्स स्कूल के समीप , जुगाड स्टैंड के समीप , कालंद्री मंदिर मार्ग , दयालवाला स्टैंड के समीप , चंदक मार्ग पर मंडावर डिग्री कॉलेज के पास , मंडावर बस स्टैंड के पास डाक्टर देव शर्मा किरतपुर रोड पर ग्राम मौर्य के लालू द्वार के सामने आदि बागो को चुन चुन कर रातों रात काटा ड़ाला और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है । जो उ.प्र.वन संरक्षण अधि.1997की धारा 4/10 का खुला उल्लंघन और पर्यावरण संरक्षण के विरुद्ध है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाल मनोहारिया, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश केसरिया आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *