Spread the love

संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया

बरेली पीपीएन। थाना मीरगंज में चेकिंग के दौरान पुलिन ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। परौरा हाईवे रोड तिराहे के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी हुई कि चार मोटरसाइकिल चोर व्यक्ति मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में परौरा रोड होते हुए हाईवे से पीलीभीत या रूद्रपुर जा रहे थे।
सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज ललित कुमार मय फोर्स के साथ उन चारों व्यक्तियों के आने का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिले आयी और उन्हें रोक कर चेक किया गया तो उन चारों के पास चोरी की मोटरसाइकिलेंं निकलीं। जिसमें चारों व्यक्तियों ने मोटर साइकिल चोरी होने की बात स्वीकारी।


इसके अलावा परौरा के पास सुनसान इलाके में बंद पड़े ईट भट्टे की झाड़ियों में से सात अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद हुई मोटरसाइकिलों के चेचिस नंबर, इंजन नंबर, नंबर प्लेट आदि वाहन चालान एप से पुष्टि की तो वह भिन्न पाए गए। सीओ सुनील कुमार राय, थाना प्रभारी दयाशंकर ने संयुक्त रूप से बताया कि चारो अभियुक्तों को संबंधित मोटरसाइकिल चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए चारों आरोपियों के नाम विकास, परवेंदर राठौर, राहुल और दिनेश हैं। जिनके पास से 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी उप निरीक्षक ललित कुमार, बलराज सिंह, कांस्टेबल शाहरुख खान, रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार आदि ने की।
एसपी ग्रामीण बरेली राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन मोटरसाइकिल थाना मीरगंज से, इसके अलावा 8 मोटरसाइकिलें गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड से चोरी की बताई हैं। चारों अभियुक्त जिनमें 3 बरेली के और एक जनपद पीलीभीत का है चारों को गिरफ्तार कर थाना मीरगंज पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद