दिन में ही बुरखा पहनकर दिया चोरी को अंजाम
रिपोर्ट- विक्की जोशी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) ग्राम पुरहा में राहिल पुत्री शफीक अहमद (उम्र 25) के साथ एक सनसनीखेज घटना घटी, जब वह अपने घर में अकेली थी। ग्राम जहानाबाद में चार मांगने वालों में से दो महिलांए भी थी। मांगने वालों ने दिन में लगभग 11 : 00 बजे उसके घर में घुसकर न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे नशा सुंघाकर अलमारी से कीमती सामान भी चुरा लिया। घटना के अनुसार, एक महिला बदमाश बुरखा पहने हुए गेट के अंदर आई और राहिल से मारपीट करने लगी। इसके बाद, उसके साथी तीन अन्य लोग भी गेट के अंदर आ गए। उन्होंने राहिल पुत्री शफीक अहमद से

अलमारी की चाबी मांगनी शुरू की। इस बीच, राहिल ने अपने भाई को फोन करने की कोशिश की, लेकिन चौरो ने उसका फोन छीनकर उसे मारपीट करने लगे। राहिल ने बताया कि बदमाशों ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके घर से कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना के बाद राहिल के पिता जब अपने घर आए तो उन्होंने अपनी बेटी को बेहोश अवस्था में देखा। राहिल तलाक के बाद अपने पिता के घर पर ही रहती है।