Spread the love

रिपोर्ट- विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। टेन्ट व्यापार एसोसिएशन एव पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नजीबाबाद जनपद बिजनौर की एक आवश्यक बैठक संगम मैरिज हाल में आयोजित हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में संजय तोमर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नजीबाबाद उपस्थित थे । विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजन टंड़न गोल्डी,प्रदेश मंत्री,शोभित मित्तल जिलाध्यक्ष युवा, रूस्तम यादव, शाकिर शालू उपस्थित रहेl बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा की हमारा संगठन अराजनैतिक व्यापारीक एव

सामाजिक संघठन है व्यापारी कोई भी हो हम अन्तिम छोर तक व्यापारी को अकेला नहीं छोङ सकते व्यापारी की समस्या हमारी समस्या होगी प्रदेश महामंत्री ने टेन्ट व्यापार एसोसिएशन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ने पर स्वागत करते हुये सदस्यता ग्रहण करायी और आश्वस्त किया की टेन्ट व्यापरियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा l थाना प्रभारी संजय तोमर ने कहा की 24 घंटे मै व्यापरियों की सेवा को तत्पर रहूगा उन्होंने कहा की बिना किसी भय और डर के व्यापारी अपना व्यापार करे l इस अवसर पर मोहम्मद अख्तर अध्यक्ष टेंट व्यापार एसोसिएशन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का (जिला

उपाध्यक्ष)सुभाष धवन (जिला उपाध्यक्ष) ,संजय अग्रवाल (जिला संघठन मंत्री),बब्बन जैदी और बब्बू खान (जिला प्रचारमंत्री),टेन्ट व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री सलीम अहमद को ( जिला मंत्री)मनोनीत किया पूरी टेन्ट व्यापार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिजनौर के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अख्तर और संचालन तसलीम सिद्दीकी क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने किया l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद