Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर के शुभम वैकेट हाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया।
नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुकेश भुईयार ने किया। भारत माता के चित्र के समक्ष दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री नरेश भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान 2 चरणों में चलेगा। भाजपा का उद्देश्य सदस्यता अभियान के जरिए हर वर्ग तक पहुंचना है।


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा।इस सदस्यता अभियान के तहत हम गांव गांव तक भाजपा के विचारों को पहुंचाएंगे। जो लक्ष्य हमें दिया गया है उसे हम समय से पूरा करेंगे।
डीसीएफ चैयरमेन पुष्पेन्द्र शेखावत ने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भाजपा के सदस्य बनकर इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आगाज करेंगे। भाजपा हर तीन साल में सदस्यता अभियान चलाती है। जिसमें केन्द्र से लेकर प्रदेश, जिला, बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को पुनः सदस्य बनना पड़ता है।
मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान पर बल देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नरेश भाटी,नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह, डी सी एफ चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत,अशोक चौधरी, अशोक राजपूत, अंकित जोशी,उमैश त्यागी, उमेश राणा,सरदार हरवेंदर सिंह जोहरी, वीर प्रकाश भूईयार, पुनित कुमार बोबी, गजेन्द्र सिंह सैनी,तसलीम गुलरेज,गुरनाम सिंह भाटिया, राजेश चौहान, संजीव गुर्जर, जीतू भूइयार, प्रमोहन, प्रदीप चौधरी, दीपक शर्मा, शुभम त्यागी, हितेंद्र चौहान,डॉ शीला राणा, कमलेश प्रजापति, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *