Spread the love

रिपोर्ट – आकाश कुमार


स्योहारा(बिजनोर) परिपाटी न्यूज़- थाना स्योहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर हलदुआ में एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम सम्प्रदाय के युवको ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया।इसके बाद मुस्लिम सम्प्रदाय के युवको ने अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का नाबालिक हिन्दू लड़की पर दवाव बनाया। मामले की जानकारी मिलने पर स्वजन ने थाने पहुँचकर शिकायत की। पुलिस ने मुस्लिम संप्रदाय के युवकों के खिलाफ दुष्कर्म,साजिश रचने के साथ ही अन्य गंभीर धाराओ में भी प्रार्थमिकता दर्ज की है।

लड़की के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। मुस्लिम सम्प्रदाय के युवको को जेल भेजने की मांग की है।इस मामले को भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी संज्ञान में लिया और थाना प्रभारी जीत सिंह से वार्तालाप की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हिंदू लड़की को न्याय नहीं मिल जाता तब तक संगठन थाने में ही जमा रहेगा। इस मौके पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख मोनू बिश्नोई बजरंगी, जिला सहसंयोजक हर्ष बजरंगी, जिला सुरक्षा प्रमुख सुमित शर्मा, जिला सहसंयोजक धामपुर अनमोल, प्रखंड सहसंयोजक रमन चौधरी, रोहित गडरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *