Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में हुई महिला ट्रेनी चिकित्सक की हत्या को लेकर माननिय राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम स्थानीय थाने में एक ज्ञापन सौंपा।
डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में गत 8-9 की रात्रि में कुछ दरिन्दो द्वारा ट्रेनी महिला चिकित्सक की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी।

महिला चिकित्सक चेष्टा मेडिसिन विभाग में एमडी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। महिला चिकित्सक की हत्या से देश भर के चिकित्सकों में आक्रोष फैला हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर में 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की गई है। नूरपूर मेडिकल एसोसिएशन भी हड़ताल का समर्थन करते हुए। चिकित्सक कार्य से विरत रहकर महिला चिकित्सक के दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह (चेयरमेन नगरपालिका परिषद नूरपुर), उपाध्यक्ष डॉ शमीम राही, सचिव डॉ अबरार हुसैन डॉ नसीम अहमद, डॉ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *