Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एम.डी. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रवाना शिकारपुर में आज 78’th स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण

कराया गया , ध्वजारोहण विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह व विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं मुख्य अतिथियों में नरेंद्र यादव (एस.पी.जी. कमांडो ) नृपेंद्र कुमार (भूतपूर्व सैनिक) राकेश कुमार मुनीम ,योगेंद्र सिंह , विवेक कुमार , मेघराज सिंह तथा वीरेंद्र कुमार द्वारा कराया गया। इसके उपरांत विद्यालय में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक

कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों के जीवन को चित्रित करना रहा तथा कार्यक्रम के बीच-बीच में सभी अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों को याद किया कार्यक्रम का समापन विद्यालय में उपस्थित

सभी सैनिकों को उपहार भेंट कर किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर प्रिंस कुमार राणा तथा कोऑर्डिनेटर राहुल चौहान द्वारा किया गया तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *