Spread the love

बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार, मुख्य वक्ता पंकज (नगर प्रचारक- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ),प्रीतवीर (नगर शिक्षक प्रमुख) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एव पुष्पार्चन् कर किया गया।

नगर प्रचारक पंकज ने अखंड भारत के कैसे और कब – कब टुकड़े हुए विस्तार पूर्वक भैया-बहनों को समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने देश भक्ति को बताते हुए सभी भैया बहनों को अखंड भारत को फिर से अखंड बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रीतवीर ने युवाओं को देश का इतिहास बताकर जोश भरने का प्रयत्न किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आचार्य बंधु व आचार्य बहनों का पूर्ण सहयोग रहा । सभी का विद्यालय परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है l

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *