रिपोर्ट- नसीम अंसारी
हरिद्वार(पारिपाटीन्यूज़) ज्वालापुर पुलिस द्वारा 02अभियुक्तो को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ धर दबोचाकांवड़ मेले के दौरान उत्तर प्रदेश से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की खेप की तस्करी कर हरिद्वार मे कांवड़ियो को बेच कर मुनाफा कमाने के मंसूबों को पुलिस ने किया नाकामयाबअभियुक्त गण को 25 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मय घटना मे प्रयुक्त-01 कार (Swift डिजायर) के साथ गिरफ्तार कियावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा प्रचलित कावड़ मेले में अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त प्रभारी

निरीक्षको/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा उक्त आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत एक टीम का गठन किया गया था । गठित टीम को SSP हरिद्वार के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराकर क्षेत्र मे मामूर किया गया था । उक्त आदेश के अनुक्रम मे दिनांक-24/07/2024 दौराने चैकिंग कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा 02अभियुक्त निवासी कस्बा झालू थाना हल्दौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश नंबर 2- निवासी ग्राम उरला थाना आवला जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को सराय रोड़ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास से 25 किलो ग्राम अवैध गांजा मय कार स्विफ्ट डिजायर सिल्वर कलर न0-UK07AJ-9631 के साथ गिरफ्तार किया गया।