रिपोर्ट- अमिताभ सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। वादिनी बीना रांगड पत्नी युद्धवीर रांगड निवासी खैरी कलां थाना रायवाला जनपद देहरादून की तहरीर के आधार पर थाना रायवाला में अभियोग दर्ज कराया गया जिसमे वादिनी की ब्यूटी पार्लर की दुकान खैरी कलां में किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूटी चोरी करने सम्बन्धी सूचना दी गयी जिस पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0-156/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना म0 उ0नि0 प्रीति सैनी के सुपुर्द की गयी ।उच्चाधिकारीगणों द्वारा थाना क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये । उक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रायवाला महोदय द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गयी । उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने वाहन चोरों का सत्यापन करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया गया जिसके

परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19-07-2024 को अभियुक्त 1- रोहन शर्मा पुत्र श्री राकेश शर्मा निवासी बद्रीपुर बाजावाला थाना नेहरूकालोनी जनपद देहरादून हाल पता संजय कालोनी थाना पटेलनगर जिला देहरादून। 2- राहुल नेगी पुत्र श्री चन्द्र नेगी निवासी ग्राम ब्यासी थाना थैलीसैण जिला पौडी गढवाल हाल पता- निकट बाल्मीकि मन्दिर संजय कालोनी थाना पटेलनगर जिला देहरादून को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह गलत संगती के कारण नशा करने के आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिये घर व दुकानों के बाहर खडी स्कूटियों की चोरी कर बेचते हैं। स्कूटी संख्या UK07VX2190 को रायपुर देहरादून से चोरी करके खैरी कलां रायवाला लाए थे स्कूटी सं0-1 UK14A8062 को चोरी करके जब हम ले जा रहे थे तो स्कूटी संख्या UK07VX2190 का तेल खत्म होने के कारण इस स्कुटी को हम खैरी कलां मे छुपाकर छोड गये थे । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त रोहन शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी बद्रीपुर बाजावाला थाना नेहरूकालोनी जनपद देहरादून हाल पता संजय कालोनी थाना पटेलनगर जिला देहरादून। राहुल नेगी पुत्र चन्द्र नेगी निवासी ग्राम ब्यासी थाना थैलीसैण जिला पौडी गढवाल हाल पता- निकट बाल्मीकि मन्दिर संजय कालोनी थाना पटेलनगर जिला देहरादून, अभियुक्त से बरामदगी-, स्कूटी सं0-1 UK14A8062, स्कूटी सं0-2 UK07VX2190, पुलिस टीम , उ0नि0 कुशाल सिंह रावत ,म0उ0नि0 प्रीति सैनी , हे0कानि0 336 शहबान अली , का01161 अनित कुमार ,का0 1392 अर्जुन सिंह, का0 886 संदीप छाबडी, एस0औ0जी0 देहात का0 नवनीत ,एसओजी देहात कांस्टेबल सोनी, अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।