Spread the love

भाजपा के झालू मंडल अध्यक्ष ने की जल्द मीट की दुकान हटाने की मांग

संवाददाता – विक्की जोशी

विदुर कुटी गंज, परिपाटी न्यूज। मामला उत्तर प्रदेश बिजनौर के गंज का है जहां पर मांस भारी मात्रा में बेचा जाता है और मदरा की दुकान नहीं है। महात्मा विदुर के प्रांगण में ही मां गंगा बहती है और यहां ही प्राचीन बाबा जाहरवीर का मंदिर भी बना हुआ है जो की हर वर्ष की भांति यहां पर बड़ी संख्या में मेला लगता है। महात्मा विदुर के स्थान से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मास की भारी मात्रा में दुकानें हैं और ढाबे भी बनाए हुए हैं जो कि खुले में मांस बेचते हैं। एक तो योगी सरकार धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसको बेकार करने में लगे हुए हैं। जब एक से डेढ़ किलो मीटर दूर मां गंगा की पावन धरा निकलती है और वहीं दूसरी और उसके निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम गंज में मांस (मीट) की दुकान चलती हैं तो उनकी गंदगी कहां पर जाती है, वहीं दूसरी ओर मास की दुकानों से लगभग 800 मीटर पर बाबा जाहरवीर का प्राचीन मंदिर है। प्राचीन भोलेनाथ का

(बरखंडी महादेव) मंदिर भी बस स्टैंड व मास की दुकानों के निकटवर्ती क्षेत्र में ही पड़ता है। मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया किं पवित्र विदुर कुटी धाम के निकटवर्ती गंज क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर मास किं बिक्री हो रही है। उक्त मांस कि दुकानो के समीप ही प्राचीन शिव महादेव का बरखंडी मन्दिर स्थित है जो हजारो लाखो हिन्दु श्रद्धालुओं का केन्द्र है। अनुरोध है कि उक्त दुकाने के लाइसेन्स अति शीघ्र निरस्त किए जाए जबकि उक्त क्षेत्र में 15 किमी तक शराव मदिरा की दुकाने प्रतिवधित है इसके वावजूद भी अवैध रूप से मीट के लाइसेन्स जारी किये गये है। ज्ञापन देने में मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, मंडल महामंत्री राजू उपाध्याय , नगर अध्यक्ष बिजनौर आशीष अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद