Spread the love

रिर्पोट/रक्षक राजपूत

मंडावर (परिपाटी न्यूज)। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंर्तगत जिला गंगा समिति बिजनौर के तत्वाधान में सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर के सहयोग से प्रभागीय निदेशक सचिव जिला गंगा समिति के निर्देशन व जिला परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व पौधारोपण महाअभियान के अंर्तगत गंगा ग्रामों के सार्वजिनक स्थलों, मंदिर, धर्मशाला में पौधारोपण किया गया जिसमें अनेकों गंगा सेवको ने सहभागिता की।

नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल ने सभी गंगा दूतों के सहयोग से छायादार, फलदार व फूलदार पौधे (शीशम, कनेर, बकैन, बांस, जामुन, कंजी, अमरूद ) रोपित किए।
नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल ने सभी गंगा दूतों/सेवको को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए बताया कि हम सभी मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते है व पौधारोपण करके प्रकृति को शुद्ध बनाये रख सकते है पौधे लगाना व पौधे का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है क्योकि ये हमारे जीवन के साथी है और हमे आक्सीजन प्रदान करते है जिससे हम सभी स्वस्थ रहते है इसलिए हम सभी का कर्तव्य व आवश्यकता भी है कि हमे पौधारोपण अवश्य करना चाहिये। सभी गंगा दूतों ने पौधारोपण किया व शपथ भी ली कि हम सभी पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पौधा अवश्य लगाएंगे व पौधे का संरक्षण भी करेगे व साथ ही गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाये रखने में अपना सहयोग अवश्य देगे। प्रभागिय निदेशक अरूण कुमार सिंह ने सभी से आह्वान किया कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं।
उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान सिंह ने
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी शुभ कार्यो जैसे शादी विवाह जन्मोत्सव आदि के उपलक्ष्य में सभी पौधारोपण करे व पोधो का संरक्षण भी करे।
पौधारोपण कार्यक्रम में समाज सेवी अंकित कुमार, हेमेंद्र गुज्जर, जसवीर सिंह, शिक्षक चन्दपाल सिंह, गंगा दूत शिक्षा, नेहा, सुमित, कुसुम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *