
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार, परिपाटी न्यूज़ (बिजनौर)
राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं अनुशासित विद्यालय एमडी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रवाना शिकारपुर में दिनांक 22 अप्रैल 2024 को गुरु दक्षता, समता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसका समापन आज दिनांक 23 अप्रैल 2024 को सफलतापूर्वक किया गया ।

विद्यालय में रीजनल ऑफिस देहरादून से रिसोर्स पर्सन विकास चंद्र खण्डवाल तथा डॉक्टर संजीव कुमार राठी ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ संपूर्ण जीवन के उपयोग में आने वाली शिक्षा के लिए सभी अध्यापकों को विभिन्न युक्तियों के बारे में बताया तथा सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को अपना कार्य पूर्ण

ईमानदारी व छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रेरित किया ।विद्यालय में सीबीएसई दिल्ली से संबंध स्कूलों से लगभग 27 अध्यापकों ने हिस्सा लिया तथा सभी ने विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कराए गए खान-पान की व्यवस्था की सराहना की अंत में विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य संजीव कुमार, उपप्रधानाचार्य प्रिंस राणा ने रिसोर्स पर्सन को उपहार देकर सम्मानित किया