Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) पूरे देश में इस समय चुनाव का माहौल है। धामपुर रोड़ स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल भी इससे अछूता नहीं रहा। आज दिनांक 23 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में हाउस प्रीफेक्ट का इलेक्शन हुआ। चुनाव में सभी कुछ वैसा ही था जैसा लोकसभा चुनाव में हो रहा है, ई.वी.एम और अर्धसैनिक बलों की उपस्थति को छोड़कर। दिनांक 15 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी हो गया, नामांकन भी

हुए। उम्मीदवारो को उनके चुनाव प्रचार के लिए समय दिया गया। और उन्होंने चुनाव प्रचार किया भी। और आज चुनाव का दिन था। चुनाव में पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की गई। पोलिंग पार्टी भी बनी. उंगली पर स्याही भी लग गई। एक सेलफ़ी पॉइंट भी बनाया गया । बच्चों में चुनाव में भाग लेने का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक तरह से यह उनके एक जिम्मेदार वोटर बनने का एक पूर्वाभ्यास था। हर हाउस से तीन या चार उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया। चुनाव परिणाम निम्नवत रहे।

सुभाष हाउस बॉयज़ (हाउस हेड) लक्ष्य खंडिया कक्षा 11, सुभाष हाउस गर्ल्स (हाउस हेड) कनक घाघट कक्षा 11, सुभाष हाउस बॉयज़ (हाउस वाइस हेड) प्रणव राजपूत कक्षा 10,सुभाष हाउस गर्ल्स (हाउस वाइस हेड) हर्षिका राजपूत कक्षा 10, गांधी हाउस बॉयज़ (हाउस हेड) कार्तिक चौहान कक्षा 11, गांधी हाउस बॉयज़ (हाउस वाइस हेड) युवराज कक्षा 11, गांधी हाउस गर्ल्स (हाउस हेड) मनु चौहान कक्षा 12, गांधी हाउस गर्ल्स (हाउस वाइस हेड) तृषा चौधरी कक्षा 10,टैगोर हाउस बॉयज़ (हाउस हेड) निशांत चौहान कक्षा 12, टैगोर हाउस बॉयज़ (हाउस वाइस हेड) चित्रांग राजपूत

कक्षा10, टैगोर हाउस गर्ल्स (हाउस हेड) इशिका यादव कक्षा 11,टैगोर हाउस गर्ल्स (हाउस वाइस हेड) यथाक्षी चौहान कक्षा10.भगत सिंह हाउस बॉयज़ (हाउस हेड) अभिनव प्रताप सिंह कक्षा 12, भगत सिंह हाउस बॉयज़ (हाउस वाइस हेड) राज यादव कक्षा 10, भगत सिंह गर्ल्स (हाउस हेड) अर्शिता कक्षा 11, भगत सिंह हाउस गर्ल्स (हाउस वाइस हेड) अंशिका आर्या कक्षा 10, तेज हाउस बॉयज़ (हाउस हेड) जतिन प्रकाश कक्षा 11, तेज हाउस बॉयज़ (हाउस वाइस हेड) सोहम मिश्रा कक्षा 10, तेज हाउस गर्ल्स (हाउस हेड) निष्ठा यादव कक्षा 11, तेज हाउस गर्ल्स (हाउस वाइस हेड) प्रियल कक्षा 9.अपर नियुक्तियां- सुभाश हाउस, यश यादव, निहारिका चौधरी, गांधी हाउस अब्दुल्ला सैफी, अदिति चौधरी, टैगोर हाउस अर्पित चौहान, नैना सिंह, भगत सिंह हाउस रमन चौहान, रिद्धिमा राजपूत, तेज हाउस भव्य प्रताप सिंह, एंजेल त्यागी।मतदान अधिकारीयों में अश्वनी कुमार शर्मा, दीपक कुमार, शर्मा, सचिन कुमार, शीतल शैल, विकास, त्यागी बरम सिंह, सौरभ भाटिया, विकास यादव, अश्वनी कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *