
रिर्पोट रक्षक राजपूत
मंडावर(परिपाटी न्यूज़)। ग्राम पंचायत कुंवरपुर चतरभोज उर्फ कोहरपुर के गांव मीरापुर खादर मे एक माह से ज्यादा होने के बाद भी सफाई कर्मी आने का नहीं लेते नाम। आपको बताते चले की भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा की जिससे
समय समय पर हर जगह की सफाई चाहे गांव हो या शहर होती रहनी चाहिए। जिसके लिए सफाई कर्मियों को भी नियुक्त कर रखा है। लेकिन

सफाई कर्मियों की कामचोरी के फलस्वरूप स्वच्छ भारत अभियान को लग रहा ग्रहण । उपरोक्त पंचायत मे दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति होने के बावजूद भी गांव मे यह सफाई करने नहीं आते है!जिसके कारण गांव की सड़को पर कूड़े के ढेर लग जाते है। और ग्रामीण मज़बूर होकर स्वयं ही सफाई करते है।ज़ब गांव वालों को स्वयं ही सड़को की सफाई करनी पड़े तो इन सफाई कर्मियों का फायदा क्या इन्हे सिर्फ नाम के लिए रखा हुआ है। सफाई ना होने से ना जाने कितने जीव जंतु उत्पन्न हो जाते है।और उनके कारण बीमारियां फैलने लगती है।