
रिपोर्ट-रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। कार में एक पुरुष की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। गाड़ी में खून में लतपथ लाश को लगी हुई थी गोली।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ग्राम झालरा के पास स्थानीय लोगों को बिजनौर किरतपुर हाईवे के किनारे एक गाड़ी स्विफ्ट खड़ी दिखी। इस गाड़ी का नंबर यूपी 19 एच 9009 बताया जा रहा है। गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में काफी देर तक गाड़ी खड़ी रहने की वजह से लोगों ने जब पास

जाकर देखा तो गाड़ी में एक युवक का शव दिखाई दिया, जो खून से लतपथ था। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस तथा डॉग स्क्वायड ने शव को अपने कब्जे में किया और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। उस शव की पहचान रोहन पुत्र संजीव के रूप में हुई। रोहन ग्राम त्रिलोकपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नगर के मुताबिक गाड़ी में से पिस्टल भी बरामद हुआ है तथा आत्महत्या का मामला होने का शक है। पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है।