Spread the love

रिपोर्ट /जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़ )

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजा का ताजपुर में विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल के कार्यकर्ताओ के द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन माता काली के मन्दिर से प्रारंभ किया गया ।जिसका शुभारंभ नहटौर नगर संयोजक रामचंद्र के द्वारा किया गया शोभा

यात्रा माता काली मंदिर से शुरू होकर सैनी धर्मशाला पुराना कुआं बस स्टैंड पुलिया आरजेएनपी इंटर कॉलेज पोस्ट ऑफिस रोड से चौक बाजार होते हुए माता काली मंदिर पर आकर समाप्त हुई शोभा यात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ता डीजे पर बज रहे भजनों पर मंत्र मुक्त होकर

हनुमान जी का झंडा लहराते हुए चल रहे थे। और पीछे-पीछे प्रसाद वितरण किया जा रहा था । शोभा यात्रा का आयोजन करने वालो में प्रमुख सहयोग किया प्रखंड सहसंयोजक हिरदेश कुमार गोला ,प्रखंड सत्संग प्रमुख सुमित सैनी ,प्रखंड मंत्री प्रदीप सैनी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख

सचिन तोमर, ऋतिक जोशी, सचिन सैनी, विनोद तोमर, राजू तोमर, प्रांचल, लकी शर्मा, कपिल तोमर, जोगेश सैनी प्रखंड अध्यक्ष, संजीव सैनी, कमलवीर कश्यप, सुरेश चंद्रा, डॉक्टर रोहतास सिंह, सुमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा ,अनूप गौड़ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *