Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी

गंज दारानगर परिपाटी न्यूज। शनिवार को यूपी बोर्ड प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे श्री विदुर ग्रह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद के मार्गदर्शन में व सभी स्कूल के अध्यापको ने छात्र-छात्राओं  के साथ अथक परिश्रम किया जिसका परिणाम रिजल्ट के रूप में बहुत ही अच्छा रहा इस विद्यालय की छात्रा तनिष्का ढाका पुत्री निपेंद्र सिंह छाछरी टीप ने इंटर में प्रथम स्थान पर रही उन्होंने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर 95. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय टॉप किया द्वितीय स्थान भूपेंद्र सिंह 83.6 परसेंट तृतीय स्थान राजवंश 81.8 प्रतिशत इसी के साथ हाई स्कूल में वर्णिका शर्मा पुत्री विनय शर्मा ने 600 में से 559 अंक प्राप्त कर 93.16 प्रतिशत श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज में हाई स्कूल टॉप किया इसी के साथ द्वितीय स्थान पर धैर्य पंडित ने 600 में से 545 अंक प्राप्त किय 90.83 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान

साक्षी शर्मा 600 में से 534 अंक प्राप्त कर 89 प्रतिशत स्कूल का नाम रोशन किया जिन्हें श्री गुरु ग्रह इंटर कॉलेज  के प्रधानाचार्य कैलाश चंद ने आशीर्वाद देकर सम्मानित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा पूरे साल पढ़कर साल के आखिर में रिजल्ट के रूप में बच्चों की मेहनत चमकती है जो बच्चे पूरे साल मेहनत व लगन से पढ़ाई करते हैं वह निश्चित ही अच्छे नंबरों से पास होते

हैं। बच्चे अपने स्कूल का व अपने टीचरों का नाम रोशन करते हैं तथा अपना भविष्य उज्जवल बनाते हैं उन्होंने कहा स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्राओं को पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए इस अवसर पर प्रशांत शर्मा निपेंद्र सिंह ओम प्रकाश देवेंद्र सुमित राकेश शर्मा विकास शर्मा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद