
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ
जिसमें गौरीशंकर सरस्वती विद्या मंदिर ताजपुर के ज्ञान देव त्यागी पुत्र सुरेंद्र सिंह त्यागी निवासी ताजपुर ने जिला बिजनौर के टॉप 10 में दसवां स्थान प्राप्त किया ।

94.16% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करके ताजपुर के गौरव को बढ़ाया है। तथा गौरी शंकर स्कूल में दसवीं कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त युक्ति सरोहा पुत्री राजकमल सरोहा ने 88% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान कन्हेड़ी गांव की छात्रा अक्षिता रानी पुत्री हरपाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त करके गौरी शंकर सरस्वती विद्या मन्दिर ताजपुर का नाम रोशन किया है ।