Spread the love

चन्दन चौहान के रोड शो उमड़ा जनसैलाब-चौधरी शोएब

रिपोर्ट- एस पी तंवर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

स्वाहेड़ी, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। एनडीए गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने आज बिजनौर विधानसभा के थाना क्षेत्र कोतवाली शहर के ग्राम स्वाहेड़ी में ट्रैक्टर ट्राली से रोड शो किया। रोड शो में लगभग 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

रालोद के युवा जिला उपाध्यक्ष बिजनौर ने परिपाटी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार का सपोर्ट चंदन चौहान को मिल रहा है उससे ये तो सुनिश्चित है कि रालोद और भाजपा का गठबंधन इस बार देश में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने जा रहा है। चंदन चौहान के ट्रैक्टर ट्राली पर रोड शो के बारे मीडिया से बातचीत के दौरान चौधरी शोएब ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली भारत के किसानों से जुड़ाव को प्रदर्शित करता है अर्थात हमारी पार्टी और सगंठन का मतलब लोगो की आवश्यक जरूरतों से भी है। चंदन चौहान के साथ रोड में बिजनौर से भाजपा विधायक पति अपने तमाम समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

स्वाहेड़ी में हुए रोड शो में गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, बिजनौर से भाजपा सदर विधायक पति मौसम चौधरी, प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, ब्रजवीर सिंह चौधरी ,अलबेल चौधरी ,कल्लू सिंह सारंग विधानसभा अध्यक्ष नगीना गजेन्द्र सिंह ,वसीम राजा प्रधान ,इमरान ठेकेदार ,संदीप कुमार ,रालोद के युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी शोएब के साथ साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा लोग उपस्थित रहें।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *