
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रणाली और उसके अंतर्गत होने वाले वर्तमान लोकसभा चुनाव ( 2024) के बारे में प्रार्थना सभा में विस्तार से बताया गया।
प्रधानाचार्य डॉ.शेखर अवस्थी ने विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया से अवगत कराने के

लिए स्कूल के रिसेप्शन हॉल को मतदान केंद्र का रूप दिया तथा विभिन्न “कक्षाओं में मॉनीटर” के पद हेतु लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत वैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।
यह प्रक्रिया देखकर सभी विद्यार्थी बहुत उत्साहित थे

उन्होंने अपने-अपने मॉनीटर का चुनाव करने के लिए अपना वोट देकर मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाया ।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में मतदान अधिकारी के रूप में प्रियंका यादव , मोनिका चौधरी,ईशा चौहान , संदीप त्यागी,गुलफ्शा,भानु प्रताप सिंह आदि का संपूर्ण योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर बधाई दी।।