Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के चांदपुर बायपास रोड स्थित मां दुर्गा व काली का प्राचीन मंदिर सिद्धि और विश्वास के केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बन चुका है नवरात्रों पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना कर मन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

दरअसल आपको बता दे कि देवी माता शक्तिपीठ का महत्व विश्व प्रसिद्ध मंदिर को कई पौराणिक कथाओं के साथ सिद्धपीठ होने का गौरव प्राप्त है। यहां साल में दो बार चैत्र व शारदीय नवरात्र पर विशेष उत्सव के साथ मेला लगता है। इस दौरान बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं । पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लेते हैं ।

लोगों का मानना है कि महाभारत काल में देवी मंदिर पांडवों की सेना का पड़ाव माना जाता था । युद्ध में जाने से पूर्व सैनिक माता काली व मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर जाते थे । सिद्धालुओ का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है । देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्र अष्टमी के मेले में पत्रकार प्रेस महासंघ कई वर्षों से निशुल्क शिकंजी कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है ।

चेत्र माह में नवरात्रि पर लगने वाले मेले में बजरंग दल युवा शक्ति व पत्रकार प्रेस महासंघ ने संयुक्त रूप से सिद्धालुओं के लिए पूर्व की भांती निशुल्क शिकंजी कार्यक्रम का आयोजन किया। जो सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला जिसमें सैकड़ो सिद्धलुओं ने शिकंजी का आनंद लिया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास शर्मा , नगर अध्यक्ष निजामुद्दीन सैफी , डॉक्टर रोहतास , बनने अल्वी , इरफान अंसारी , डॉक्टर मुनेश चंद शर्मा , राजीव अग्रवाल , भुवन राजपूत , शाहरुख इदरीसी , नरेंद्र चौहान , लोकेश कुमार , जसवीर सिंह , शोभित शर्मा , मुकेश लामबा ,हरि ओम ,अंकुर जैन , नितिन सैनी ,राहुल सैनी , कार्तिक सैनी , तिलक कुमार , विक्रांत देशवाल आदि मौजूद रहे ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *