Spread the love

पुलिस प्रशासन के भारी बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल फितर की नमाज़

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)जनपद बिजनौर के चांदपुर में ईद उल फितर की नमाज़ शांतिपूर्वक ढंग से अदा की गई नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी । बड़ी ईदगाह पर सुबह 8:15 बज़ शहर काज़ी मुफ्ती आमिर साहब ने नमाज़ अदा कराई नमाज़ के बाद देश में अमन चैन बरकरा रहने लोगों की सलामती एवं देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी।

चांदपुर बड़ी ईदगाह पर इस वर्ष पूर्व से ज्यादा नमाज़ी पहुंचे इस दौरान बड़ी ईदगाह पर पुलिस प्रशासन का भारी बंदोबस्त रहा पुलिस क्षेत्रा अधिकारी भरत सोनकर व थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी चांदपुर क्षेत्र में लगभग सभी मस्जिदो व ईदगाहो मे शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *