Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभल
सम्भल(परिपाटी न्यूज़)। दिनाँक 10 अप्रैल2024 दिन बुधवार को आशीष गार्डन में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार की अपराह्न 3.45 बजे मंच पर पहुंचे मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह को लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने गदा भेंट की। इसके बाद बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया उन्होंने कहा कि आज समय बिल्कुल बदल चुका है सपा व कांग्रेस की राजनीति से लोग ऊब चुके हैं और जनपद की जनता से संभल में परिवर्तन का मन बना लिया है। इसलिए लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को जिता दो। मैं विजयी प्रत्याशी के साथ मिलकर जनपद में इतने विकास कार्य करूंगा, जितने पहले कभी नहीं हुए।

सम्मेलन में अपार जनसमूह देख रक्षामंत्री खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि सम्मेलन में 200 से 300 लोग ही मौजूद होंगे। मगर इतना जनसमूह देखकर मन प्रसन्न हो गया और मैं आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं करता, मैं आंखों में आंखे डालकर राजनीति करता हूं। कभी झूठ-फरेब की राजनीति नहीं की। मैंने इसी सोच के साथ भाजपा में राजनीति शुरु की थी। आज अपनी ईमानदारी की वजह से भाजपा में इतना सम्मान मिला मगर सपा व कांग्रेस मुस्लिमों के दिलों में नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। क्योंकि भाजपा को मुस्लिमों का समर्थन मिलते देख विपक्ष बौखला उठा है। सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संभल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जनपद के मुस्लिमों ने भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। जिसे देख सपा व कांग्रेस उनके दिलों में नरफत पैदा करने का कार्य कर रही है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद जनपद का चहुमुखी विकास होगा। मैं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रह चुका है। उस समय प्रदेश में रहने वाले काफी संख्या में मुस्लिमों ने भाजपा से जुड़ना शुरू कर दिया था। जिससे सपा व कांग्रेस की राजनीति गड़बड़ा गई थी। क्योंकि यह दोनों दल हिंदुओं की नहीं बल्कि मुस्लिमों की राजनीति करते हैं। जब 2014 में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तब भी विपक्ष ने मुस्लिमों को भड़काने का कार्य किया। जब मुस्लिमों ने देश व प्रदेश की सरकार को अपने समर्थन देना शुरू कर दिया। तब यह देख दल बौखला गए और नफरत पैदा करने की राजनीति शुरू कर दी। मगर अब देश का मुस्लिम भी इन दोनों दलों की राजनीति की परिभाषा को समझ चुका है और भाजपा में आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों का भी भाजपा को वोट करते नजर आएगा।इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, वीर सिंह एडवोकेट,राकेश चौधरी,पंकज गुप्ता, भुवनेश राघव, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुभाष भटनागर,हरीश ठाकुर, हेमंत राजपूत, हरि सिंह, राजेश सिंघल, विनोद कुमार विन्नी कमल कुमार कमल धीरेंद्र यादव अर्जुन बाल्मिकी मुकुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *