Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभल

सम्भल(परिपाटी न्यूज़)। सम्भल लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी, संभल पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने कहा अखिल भारतीय जनसंघ भारत का एक पुराना राजनीतिक दल है पहले इसका नाम भारतीय जनसंघ था इस दल की स्थापना 21अक्टूबर 1951 को दिल्ली में की गई इसके तीन संस्थापक सदस्य थे डॉ श्यामाप्रशाद मुखर्जी, प्रोफेसर बलराज मधोक , दीनदयाल उपाध्याय इसका पार्टी का चुनाव चिन्ह दीपक था कुछ समय के बाद 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनसंघ का विलय जनता पार्टी में किया गया पर जनता पार्टी में जनसंघ के नेताओं को लागातार दरकिनार किया जा रहा था इसी के चलते जनता पार्टी में दरार पड गयी और जनसंघ की विचारधारा के नेताओं ने 1980 में एक नये दल का गठन किया।

जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा और इसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी बने अब हम सब लोग इस पार्टी बडे आकार में देख रहे हैं अभी होने वाले लोकसभा चुनाव में बहुत मजबूती से 400 पार सीटें जीतकर मोदी जी की प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनायेंगे और हम सभी बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सम्भल लोकसभा में कमल खिलाएंगे भाजपा प्रत्यासी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनायेंगे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्र निर्माण में समर्पित समस्त कर्मठ व परिश्रमी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता, लोकसभा विस्तारक गोतम जी, विपिन गुप्ता, मुकुल रस्तोगी ,शोभित गुप्ता, विनय चौधरी, गणेश शर्मा,सोनू चाहल , सौरभ गुप्ता,शान अली, अरविंद प्रजापति, तेजपाल सैनी,धर्मेद्र गौरी यादव जितेन्द्र शर्मा डॉ संतोष नरेश यादव विपिन गुप्ता विवेक गुप्ता चंद्रपाल यादव सतीश बबलू गुप्ता वनवारी राजपाल कश्यप रामकीशोर जी बिसंबर आदि लोग उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *