Spread the love

रिपोर्ट-अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्घोष जिला कारागार बिजनौर में किया गया है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम का शंखनाद योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इकाई जनपद

बिजनौर के द्वारा जिला कारागार में कैदियों एवं समस्त स्टाफ को योगासन और प्राणायाम कराया गया। सोमदत्त शर्मा ने वॉकिंग जोकिंग एवं एक्सरसाइज कराई ओपी शर्मा जिला अध्यक्ष इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने हास्यासन एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से वर्णन किया। पतंजलि प्रभारी राम सिंह पाल ने प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम अनुलोम विलोम उज्जाई प्राणायाम अग्निसार कराया डॉक्टर गजेंद्र कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति जिला अस्पताल बिजनौर ने अनावश्यक दवाइयां का प्रयोग हानिकारक बताया शर्मा ने कहा की दवाई किसी एक्सपर्ट चिकित्सक की देखरेख में करनी चाहिए ।

अनावश्यक दवाई जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए अपने चिकित्सा के लिए किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श कर दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह ने सूर्य नमस्कार वृक्षासन ताड़ासन पश्चिमोत्तानासन स्कंद आसान अर्ध मत्स्येंद्रासन उत्तानपादासन हल आसान

भुजंगासन धनुरासन मयूरासन मार्जरी आसन एवं चक्रो का जागरण ध्यान कराया डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा की पाप बुरा होता है। पापी नहीं उन्होंने कैदियों से कहा की जिस गलती के कारण आप यहां आए हैं ।वह गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। यहां से बाहर जाने के बाद अपने परिवार का अपने समाज का अपने राष्ट्र का कार्य करना चाहिए। अच्छे कर्म करने चाहिए मानव के कल्याण के लिएराष्ट्र के निर्माण के लिए जियें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जेलर रविंद्र नाथ का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के अंत में रविंद्र नाथ जिला जेलर ने सभी योगाचार्य को कैदियों एवं जेल के स्टाफ को योग कराने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। तथा प्रत्येक शनिवार को योग कराने का आग्रह किया कार्यक्रम के अंत में सभी योगाचार्य को जलपान कराया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *