रिपोर्ट- राजेन्द्र पाल सिंह
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । लोकसभा क्षेत्र नगीना और बिजनौर की जनता कल 6 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन से लाभान्वित होंगे। रालोद के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र पंवार ने मीडिया बात करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री के आगमन के सभी इंतजाम कर लिए है साथ ही हम आलाकमान को भरोसा दिलाने चाहते हैं कि बिजनौर क्षेत्र की दोनों लोकसभा सीट गठबंधन जीत रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि नगीना लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार भी एक प्रतिष्ठित और पुराने नेता है, समाज और राजनीति क्षेत्र में उनका अलग ही स्थान है और रालोद गठबंधन का भी उन्हें इसबार विशेष लाभ मिलने वाला है। नागेन्द्र पंवार ने परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने कल के कार्यक्रम भी सभी तैयारियां तो पूरी कर ही ली हैं साथ ही सगंठन के सभी कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक वोटर से सम्पर्क करके सगंठन की मजबूती का काम कर रहा है।