Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़) योगी आदित्यनाथ के चांदपुर आगमन को लेकर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर में दिनांक 6 अप्रैल दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर लोक सभा प्रत्याशी एनडीए गठबंधन चंदन चौहान की सभा को संबोधित करेंगे। आपको बताते चले एक दिन मे जनपद में नगीना और चांदपुर मे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम से दो दिन पूर्व वीआईपी कार्यक्रम के मद्दे नज़र

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज , उप जिलाधिकारी चांदपुर व सीओ चांदपुर भरत सोनकर और थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राजेश कुमार बैंसला के साथ कार्यक्रम स्थल , हेलीपैड , बैरियर , पार्किंग व अन्य तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद