Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। मामला बिजनौर के तहसील चांदपुर का है। एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था। बाइक की रफ्तार बहुत तेज़ थी। बीरोपुर फैक्ट्री के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक रफ्तार तेज होने के कारण लड़का बाइक से गिर गया। जिससे उसको बहुत चोटें आई है।

लड़के का नाम सौरभ बताया जा रहा है लड़के के पिता का नाम नरेश है लड़का ग्राम हुसैनपुर का रहने वाला है। जो कि बागड़पुर गांव के पास ही है। लडके की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों ने एंबुलेंस को मौके से फोन कर दिया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *