Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

राजा का ताजपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर स्थित राजविलास पैलेस में होली मिलन समारोह मनाया गया।
सर्व समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में बस्ती के सभी समाज के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं विरेन्द्र शर्मा ने तथा कुशल संचालन शुभम वालिया ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायर खालसा कॉलेज

नूरपुर के प्रवक्ता सरदार गुरूचरन सिंह, कुंवर नवील मिकरानी, खालिद गौहर, जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद,नईम अहमद एड०आदि की शेरों-शायरी से लोग झूम उठे। डॉ अरुण अग्रवाल, पूर्व प्रधान अशोक त्यागी, जितेन्द्र चौहान, प्रवक्ता सतवीर सिंह, डॉ फ़हीमुदीन, डॉ अनिश अहमद, आदि ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि रंगों के इस त्यौहार को कैसे मनाना चाहिए।


कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सत्येंद्र आर्य व्यापारी ,जसपाल दिवाकर, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मदनपाल सिंह सैनी, कमलजीत सिंह नूर, विजेंद्र शर्मा, डॉ मनोज कटारिया, सचिन कौशिक, सरदार सतवीर सिंह, ऋषि राज त्यागी, डॉ जितेंद्र कुमार तोमर,

डॉ रोहताश सिंह,विवेक सरोहा, संजीव वालिया,अमित कुमार , सरदार सतवेन्दर सिंह गुजराल आदि सभी पत्रकारो सहित सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी शायरों को सर्व समाज सेवा समिति की तरफ से सम्मान स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन में फूल व गुलल की होली

खेली गई सर्व समाज सेवा समिति के सरदार सतवेन्दर सिंह गुजराल,जितेंद्र कुमार आर्य, अनिल चंद्रा, धर्म अवतार वर्मा, अनिल चौधरी ,सुधीर त्यागी, सरदार नानक गोविंदसिंह,सुरेश कुमार प्रजापति, मनोज कुमार हेड क्लर्क, बंटी आदि ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *