Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आज दिनांक 22 मार्च 2024 को रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में (नर्सरी से कक्षा 7 ) तक के बच्चों का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.शेखर अवस्थी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया डॉ.अवस्थी ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों को प्रथम द्वितीय या तृतीय की श्रेणी का बोझ ना डालकर उनके परीक्षा फल को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए क्योंकि हर एक बच्चा अलग-अलग बौद्धिक क्षमता के अनुसार अपना अध्ययन करता है तथा परीक्षा में पूर्ण लगन के साथ अपना परीक्षा फल अर्जित करता है

।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मुख्य विद्यार्थियों में नर्सरी में शौर्य और कlश्वी एलकेजी में पल्लवी, अमायरा अल फैज खान ,यूकेजी में शिवाय अद्विक ,यश कुमार और हिमांशी यादव।कक्षा 1 में हरकीरत और आर्यंस चौधरी कक्षा 2 में प्रेरक शर्मा और जय नी ठाकुर कक्षा तीन में हर्षित पाल कक्षा 4 में शिवांश कुमार कक्षा 5 में याची सिंह और हरजोत कौर कक्षा 6 में सार्थक चौधरी आस्था स्वस्ति के एवं सानवि यादव पुरुस्कृत किये गए।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शांतनु गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *